देश के सबसे लंबे पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए खासियत

  1. Home
  2. Country

देश के सबसे लंबे पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए खासियत

गुवाहाटी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया। यह पुल असम के पूर्वी हिस्से में अरूणाचल प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र में बना है। यह भारत के पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और असम को एक-दूसरे के साथ जोड़ेगा। अब ख़बरें एक क्लिक


गुवाहाटी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया। यह पुल असम के पूर्वी हिस्से में अरूणाचल प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र में बना है। यह भारत के पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और असम को एक-दूसरे के साथ जोड़ेगा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

जानिए क्या है महासेतुकी खासियत

  • ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 9.15 किलो मीटर लंबा यह पुल एशिया का दूसरा सबसे लंबा पुल है।
  • यह असम में तिनसुकिया जिले के ढोला तथा सदिया को जोड़ता है।
  • यह मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पुल से 3.55 किलो मीटर लंबा है।
  • यह पुल देश की सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए रणनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है।
  • यह पुल असम की राजधानी दिसपुर से 540 किलो मीटर तथा अरूणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से 300 किलो मीटर दूर है।
  • चीनी सीमा से इस पुल की हवाई दूरी महज 100 किलोमीटर है।
  • यह पुल पूर्वी क्षेत्र के दूर-दराज के लोगों को देश के अन्य हिस्सों से जुडऩे के लिए सुविधा मुहैया कराएगा, जो अभी तक नौका के जरिए कहीं भी आने-जाने के लिए विवश थे।
  • इस पुल के निर्माण का कार्य 2011 में शुरू हुआ था तथा इसके निर्माण पर 50 करोड़ रुपए लागत आई है।
  • यह उतर-पूर्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मुख्य परियोजना था तथा इसे सार्वजनिक निजी भागीदारी में बनाया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे