भाजपा को मिला नया भव्य दफ्तर, मोदी बोले- BJP सौ फीसदी लोकतात्रिक पार्टी

  1. Home
  2. Country

भाजपा को मिला नया भव्य दफ्तर, मोदी बोले- BJP सौ फीसदी लोकतात्रिक पार्टी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय का पता रविवार से बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी का यह नया कार्यालय 6 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बना है। इस बिल्डिंग में सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस अवसर


भाजपा को मिला नया भव्य दफ्तर, मोदी बोले- BJP सौ फीसदी लोकतात्रिक पार्टी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय का पता रविवार से बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी का यह नया कार्यालय 6 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बना है। इस बिल्डिंग में सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की आत्मा को संतुष्टि मिल रही होगी। उन्होंने जिस बीज को बोया था आज वह वट वृक्ष बनकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। आजादी के बाद जितने भी राष्ट्रीय आंदोलन हुए हैं उसका नेतृत्व जनसंघ और बीजेपी ने किया है।

मोदी ने कहा कि बीजेपी सौ फीसदी लोकतांत्रिक पार्टी है। हमारे यहां निर्णय लेने से लेकर उसे लागू करने में लोकतंत्र है। हमारी पार्टी देशभक्ति के रंग से रंगी है। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी ने एनडीए का प्रयोग किया और सफल रही। भारत की सीमाएं ही हमारे कार्यालय की सीमाएं हैं। यह बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का कार्यालय है।

भाजपा को मिला नया भव्य दफ्तर, मोदी बोले- BJP सौ फीसदी लोकतात्रिक पार्टी

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि दुनिया की इस सबसे बड़ी पार्टी का दफ्तर भी भव्य है। पार्टी का दफ्तर 1 लाख 70 हजार स्क्वायर फीट में है। उन्होंने कहा कि पार्टी के काम को 19 विभागों में बांटा गया है।

सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस इस दफ्तर के ग्राउंड फ्लोर पर बीजेपी और जनसंघ से जुड़े महापुरुषों की प्रतिमा लगाई गई है। ग्राउंड फ्लोर पर ही आठ प्रवक्ताओं के लिए कमरे बनाए गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष का दफ्तर बिल्डिंग के सबसे ऊपर के हिस्से यानी तीसरी मंजिल पर होगा। दूसरी मंजिल पर पार्टी के दूसरे नेता, महासचिव, सचिव, उपाध्यक्षों की बैठने की व्यवस्था की गई है।

मीडिया के लिए ग्राउंड फ्लोर पर एक हॉल बनाया गया है और वक्ताओं के लिए भी अलग-अलग रूम बनाए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल भी ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाया गया है, जिसमें पार्टी की नियमित ब्रीफिंग होगी। इसे दुनिया में किसी भी राजनीतिक दल का सबसे बड़ा मुख्यालय बताया जा रहा है।

 

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे