मोदी ने लंदन में खोला सर्जिकल स्ट्राइक का बड़ा राज़, जानिए क्या कहा

  1. Home
  2. Country

मोदी ने लंदन में खोला सर्जिकल स्ट्राइक का बड़ा राज़, जानिए क्या कहा

लंदन (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) लंदन में प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हुए इसका बड़ा राज खोला। मोदी ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद भारत की जनता को ये बात बताने से पहले उन्होंने पाकिस्तान को इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान को कड़ा संदेश


मोदी ने लंदन में खोला सर्जिकल स्ट्राइक का बड़ा राज़, जानिए क्या कहा

लंदन (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) लंदन में प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हुए इसका बड़ा राज खोला। मोदी ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद भारत की जनता को ये बात बताने से पहले उन्होंने पाकिस्तान को इसकी जानकारी दी।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत अब उन्हें सहन नहीं करेगा, जो आतंकवाद फैलाते हैं। भारत उसी भाषा में जवाब देगा, जो वो समझते हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक पर पहली बार खुलकर बोलते हुए पीएम ने कहा कि भारत ने मीडिया और अपनी जनता को बताने से पहले पाक को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम सुबह 11 बजे से उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन वे फोन उठाने में घबरा रहे थे। 12 बजे हमने उन्हें इस बारे में बताया। इसके बाद मीडिया को जानकारी दी।

मोदी ने लंदन में खोला सर्जिकल स्ट्राइक का बड़ा राज़, जानिए क्या कहा

पीएम ने कहा, भारत ने कभी किसी की जमीन पर कब्जा नहीं किया। पहले और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हमारा कुछ भी दांव पर नहीं लगा था लेकिन हमारे सैनिक युद्ध लड़े। यह बहुत बड़ा बलिदान था। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भारत के योगदान को देखना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोग सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हैं तो उन्होंने कहा, मैं इस मंच को किसी की आलोचना के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहता। ‘मैं उम्मीद करता हूं, भगवान उन्हें सदबुद्धि देगा।’

पीएम ने कहा, जब किसी ने आतंकवाद की फैक्ट्री खोल रखी हो और पीठ के पीछे से वार करने की कोशिश करे तो मोदी जानता है कि किस भाषा में उत्तर दिया जाना चाहिए। पीएम ने दर्शक दीर्घा से पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

पीएम ने कहा, जो लोग आतंकवाद फैलाना चाहते है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भारत बदल गया है और अब उनकी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हम शांति में विश्वास करते हैं। लेकिन आतंकवाद फैलाने वालों को सहन नहीं करेंगे। आतंकवाद को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। पीएम ने कहा, भारतीय सेना ने जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया, वह इस पर गर्व करते हैं। सभी ऑपरेशन के बाद भोर से पहले सुरक्षित लौट आए।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

भारत में जो जगह एक परिवार के लिए सुरक्षित थी, उसे जनता ने बदला: मोदी

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे