BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मंत्र देंगे मोदी और शाह

  1. Home
  2. Country

BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मंत्र देंगे मोदी और शाह

नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक कर संबंधित राज्यों में चल रहे विकास और सामाजिक कल्याण कार्यों का जायजा लेंगे। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे। बैठक में 13 मुख्यमंत्रियों और छह


नई दिल्ली [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक कर संबंधित राज्यों में चल रहे विकास और सामाजिक कल्याण कार्यों का जायजा लेंगे। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे।

बैठक में 13 मुख्यमंत्रियों और छह उपमुख्यमंत्रियों के अलावा कुछ कैबिनेट मंत्रियों के शामिल होने की भी संभावना है। बैठक में केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्यवयन और वहां चल रहे विकास कार्यों पर ही विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि इस बैठक से कुछ ही दिन पहले शाह ने 2019 के आम चुनावों की रणनीति की रूपरेखा सार्वजनिक की है, संभव है कि बैठक में इस पर भी चर्चा हो।

शाह ने पार्टी के नेताओं से कहा है कि वह 120 सीटों पर विशेष ध्यान दें, जिनपर जीत हासिल की जा सकती है। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा इन सीटों पर हार गयी थी।  पार्टी का लक्ष्य 2019 में 350 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे