देखिए कैसे फिर से खड़ा हुआ ‘शक्तिमान’

  1. Home
  2. Uttarakhand

देखिए कैसे फिर से खड़ा हुआ ‘शक्तिमान’

देहरादून में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान जख्मी हुआ पुलिस का घोड़ा शक्तिमान एक बार फिर से खड़ा हो गया है। इससे पहले शक्तिमान की टांग गुरुवार को ऑपरेशन के बाद शरीर से अलग कर दी गई थी। साथ ही डॉक्टरों ने शक्तिमान को कृत्रिम पैर लगाया था। जिसके सहारे शक्तिमान खड़ा हो गया है।

गौरतलब है कि पुणे से आए डॉक्टरों की टीम ने फ़ैसला लिया था कि घोड़े की जान बचाने के लिए उसके पिछले पैर को काटना ही पड़ेगा। ये घटना क़रीब एक हफ़्ते पहले की है। जब एक प्रदर्शन के दौरान शक्तिमान का पैर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया था।

देहरादून के एसएसपी सदानंद दाते ने कहा कि घोड़े का फ्रेक्चर ठीक नहीं हो पाया था इसलिए सर्जरी की करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि घोड़े के पैर के नीचे का हिस्सा सुन्न पड़ गया था इसलिए उसे काटना पड़ा।
वहीं इस मामले में देहरादून पुलिस ने मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी को सुबह देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। घोड़े ‘शक्तिमान’ पर लाठी चलाने वाले BJP विधायक गणेश जोशी गिरफ्तार)। इस मामले मे गुरुवार को देहरादून पुलिस ने हल्द्वानी से भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा को गिरफ्तार कर लिया था। (पढ़ें – घोड़े की टांग टूटने के मामले में भाजयुमो नेता गिरफ्तार)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे