कोरोना | फ्रंटलाइन ड्यूटी से हटाए जाएंगे 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

कोरोना | फ्रंटलाइन ड्यूटी से हटाए जाएंगे 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने आदेश दिया है कि प्रदेश में 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को फ्रन्टलाइन ड्यूटी नहीं दी जाए। उन्होंने इससे पहले भी सभी जिला प्रभारियों को एडवाइजरी जारी कर कहा था कि लॉकडाउन के


कोरोना | फ्रंटलाइन ड्यूटी से हटाए जाएंगे 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने आदेश दिया है कि प्रदेश में 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को फ्रन्टलाइन ड्यूटी नहीं दी जाए।

उन्होंने इससे पहले भी सभी जिला प्रभारियों को एडवाइजरी जारी कर कहा था कि लॉकडाउन के दौरान 55 वर्ष से अधिक उम्र के कार्मिकों को केवल ऐसे स्थानों पर ड्यूटी दी जाए जहां पर वे कम से कम आम जनमानस के सम्पर्क में आएं।

अधिक उम्र होने पर व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और उनके संक्रमित होने की अधिक सम्भावना रहती है। ऐसे कार्मिकों से केवल कार्यालय की ही ड्यूटी कराई जाए। लेकिन इसके बाद भी अभी तक 384 पुलिसकर्मी फ्रन्टलाइन में ड्यूटी कर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने गुरुवार को दोबारा आदेश जारी किए हैं।

उत्तराखंड | दूसरे जिले में फंसे लोगों को घर जाने की मिलेगी सशर्त अनुमति, जानिए

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे