डेंगू पर घमासान, कांग्रेस के आरोप पर सीएम बोले- मैं भी कह सकता हूं कि विपक्षी डेंगू के मच्छर लाकर यहां छोड़ रहे हैं
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने त्रिवेंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि डेंगू तो सरकार के आसपास दिल्ली से लेकर देहरादून तक घूम रहा है। सरकार इसकी रोकथाम में विफल रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने त्रिवेंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि डेंगू तो सरकार के आसपास दिल्ली से लेकर देहरादून तक घूम रहा है। सरकार इसकी रोकथाम में विफल रही है।
इस पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि मच्छर सरकार के घर में तो पैदा होता नहीं है। विपक्ष के इस तरह के आरोपों में कोई दम नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं भी कह सकता हूं कि विपक्षी डेंगू के मच्छर लाकर यहां छोड़ रहे हैं।’
ने कहा कि सबसे बड़ा डेंगू तो प्रीतम सिंह के आसपास घूम रहा है। दो साल से वह अपनी पार्टी का गठन नहीं कर पाए हैं। अब कह रहे हैं कि एक महीने में गठन कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए डॉक्टरों की पूरी टीमें जुटी हुई हैं। सरकार लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रही है। अधिकारियों और डाक्टरों को दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। विपक्ष को इस तरह के निराधार आरोप नहीं लगाने चाहिए।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे