विधायक को बचाने के लिए झूठ बोल रही है भाजपा- सुरेन्द्र कुमार

  1. Home
  2. Uttarakhand

विधायक को बचाने के लिए झूठ बोल रही है भाजपा- सुरेन्द्र कुमार

घोड़े के घायल होने के मामले पर प्रदेश में अब राजनीति गर्मा गई है। भाजपा अपने विधायक के बचाव में उतर आई है तो मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं पर झूठ बोलने पर महारत हासिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट


घोड़े के घायल होने के मामले पर प्रदेश में अब राजनीति गर्मा गई है। भाजपा अपने विधायक के बचाव में उतर आई है तो मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं पर झूठ बोलने पर महारत हासिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने झूठ बोलने के सारे रिकार्ड तोड दिए है। कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर घोड़े दौड़ाए जाने की मीडिया में आई तस्वीरों को तक फर्जी करार दे दिया। (देखें वीडियो | BJP MLA नहीं , इस शख्स की वजह से टूटी घोड़े की टांग !)

कुमार ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पहले से कहते आ रहे है कि भाजपा ने झूठ बोलने के ट्रैनिंग कैम्प खोल रखे है, जो अब साबित भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि अपने इस कृत्य के लिए राज्य की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए। (पढ़ें – भाजपा विधायक के बचाव में उतरी पार्टी, सरकार पर साधा निशाना)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे