पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की आशंका

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की आशंका

उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की आशंका बनी हुई है। बर्फीले तूफान की आशंका के मद्देनजर आइटीबीपी को सतर्क किया गया है। मौसम के बदले रुख को देखते हुए शासन भी सतर्क हो गया है। इस कड़ी में सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी


पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की आशंका

उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीले तूफान की आशंका बनी हुई है। बर्फीले तूफान की आशंका के मद्देनजर आइटीबीपी को सतर्क किया गया है। मौसम के बदले रुख को देखते हुए शासन भी सतर्क हो गया है। इस कड़ी में सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी की ओर से सभी जिलों के जिलाधिकारयों और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश व बर्फबारी के चलते नमी अच्छी बनी हुई है। इस पर हल्की-सी हीटिंग भी हो गई। परिणामस्वरूप कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे