श्रद्धांजली | माथे पर तिलक, चेहरे पर आत्मविश्वास, देखिए प्रकाश पंत की वो आखिरी तस्वीर…

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

श्रद्धांजली | माथे पर तिलक, चेहरे पर आत्मविश्वास, देखिए प्रकाश पंत की वो आखिरी तस्वीर…

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) हरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया है। 58 वर्षीय पंत का लंबे समय से उपचार चल रहा था पंत की बीमारी को देखते हुये उनके विभाग- संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना


श्रद्धांजली | माथे पर तिलक, चेहरे पर आत्मविश्वास, देखिए प्रकाश पंत की वो आखिरी तस्वीर…

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) हरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया है। 58 वर्षीय पंत का लंबे समय से उपचार चल रहा था

पंत की बीमारी को देखते हुये उनके विभाग- संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मुख्यमंत्री के अधीन आ गए थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंत के निधम पर गहरा दुख जताया है। साथ ही पंत के निधन पर राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक और एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है।

सोशल मीडिया पर सक्रियता |प्रकाश पंत सोशल मीडियो पर खासे सक्रिय रहते थे और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संवाद भी करते थे। प्रकाश पंत के फेसबुक पेज को 65 हजार से ज्यादा लाइक किया हुआ था जबकि उनके ट्विटर हैंडिल पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोवर थे।

प्रकाश पंत की आखिरी तस्वीर | प्रकाश पंत ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी सबसे ताजा तस्वीर लोकसभा चुनाव नतीजों के अगले ही दिन 24 मई को अपलोड की थी। इस तस्वीर में वे माथे पर तिलक लगाए हुए किसी कार्यक्रम में स्पीच देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर आज शायद ही कोई कहेगा कि प्रकाश पंत अब हमारे बीच नहीं रहे। यही उनकी सोशल मीडिया पर अब आखिरी तस्वीर भी साबित हो गई। नीचे देखिए-

 

पंत के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक, 6 जून को राजकीय अवकाश घोषित

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

उत्तराखंड | प्रकाश पंत का निधन, पंत के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                              

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे