तीन घंटा इंतजार के बाद भी नहीं आई एंबुलेंस, बाइक से अस्पताल पहुंची गर्भवती

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

तीन घंटा इंतजार के बाद भी नहीं आई एंबुलेंस, बाइक से अस्पताल पहुंची गर्भवती

पौड़ी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की क्या हालत है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस के लिए सड़क किनारे रात में तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हद तो तब हो गई जब तीन घंटे के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची और महिला को


पौड़ी [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की क्या हालत है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस के लिए सड़क किनारे रात में तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हद तो तब हो गई जब तीन घंटे के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची और महिला को 40 किलोमीटर तक बाइक में बैठकर जाना पड़ा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App 

मामला पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड का है। ग्रामसभा घाईखाल के खंड गांव सिगड्डी निवासी अनीता देवी 27 पत्नी मनोज को मंगलवार की रात करीब 7:00 बजे प्रसव पीड़ा हुई। आशा कार्यकत्री को बताया गया तो उसने पोखर खाल में 108 सेवा को फोन किया। पता चला यह सेवा किसी और मरीज को लेकर गई है। इसके बाद शिवपुरी की 108 सेवा को सूचित किया गया।

इस बीच करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर गर्भवती को सड़क तक लाया गया। यहां वह तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करती रही, मगर रात 11:00 बजे तक एंबुलेंस नहीं आई।

गर्भवती सड़क के किनारे बैठकर एंबुलेंस का इंतजार करती रही। इस मामले में ग्राम प्रधान शशि देवी के पति कृष्णा नेगी ने गर्भवती को अपनी बाइक मैं बैठाया और ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय के लिए चल पड़े।

मोहन चट्टी के समीप 108 सेवा इन्हें मिली, लेकिन चालक ने बताया कि गाड़ी में खराबी आई है। मगर उसके द्वारा किसी अन्य 108 सेवा को सूचित नहीं किया गया था। ग्राम प्रधान के पति महिला को लेकर 12:30 बजे रात राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सालय में पहुंचने के दो मिनट बाद ही अनीता देवी ने पुत्री को जन्म दिया। ग्राम प्रधान ने क्षेत्रीय विधायक रितु खंडूरी व उप जिलाधिकारी को मामले की पूरी जानकारी दी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे