डबल इंजन की सरकार पौने दो साल में भी स्टार्ट नहीं हो पाई है: प्रीतम सिंह

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

डबल इंजन की सरकार पौने दो साल में भी स्टार्ट नहीं हो पाई है: प्रीतम सिंह

हल्द्वानी [उत्तराखंड पोस्ट] कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में हर व्यक्ति परेशान है। राज्य में भी घोर निराशा का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार पौने दो साल में


हल्द्वानी  [उत्तराखंड पोस्ट] कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में हर व्यक्ति परेशान है। राज्य में भी घोर निराशा का माहौल पैदा हो गया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार पौने दो साल में भी स्टार्ट नहीं हो पाई है। भाजपा जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी, एक भी मुद्दा ऐसा नहीं जिस पर काम हुआ हो।

प्रीतम सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के निर्णयों पर सवाल उठाते हुए कहा, आज तक जो भी निर्णय लिए गए सब रात के अंधेरे में लिए गए। प्रधानमंत्री को दिन के उजाले में भी निर्णय लेने चाहिए। रोजगार महंगाई तमाम विषयों पर गंभीरता से काम करना चाहिए।

सिंह ने कहा उच्च न्यायालय ने मलिन बस्तियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, राज्य सरकार ने इस पर कोई पैरवी नहीं की। अतिक्रमण हटाने के नाम पर वैध रूप से बने मकान और दुकानों को भी तोड़ डाला। इसे लेकर लोग गुहार लगाते रहे अधिकारियों ने भी नहीं सुनी। इस मनमानी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। नजूल में बसे लोगों को हाई कोर्ट ने बेदखल करने के आदेश दिए थे इस पर भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही। ऐसे में इसे सरकार की नाकामी ही कही जाएगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहेगा और आने वाले चुनाव पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे