प्रियंका गांधी का मेगा रोड शो आज, राहुल-ज्योतिरादित्य भी देंगे साथ

  1. Home
  2. Country

प्रियंका गांधी का मेगा रोड शो आज, राहुल-ज्योतिरादित्य भी देंगे साथ

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में अपना पहला मेगा रोड शो करेंगी। 4 घंटे के इस रोड शो के दौरान प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव इस दौरान पार्टी दफ्तर में


प्रियंका गांधी का मेगा रोड शो आज, राहुल-ज्योतिरादित्य भी देंगे साथ

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में अपना पहला मेगा रोड शो करेंगी। 4 घंटे के इस रोड शो के दौरान प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव इस दौरान पार्टी दफ्तर में नहीं, बल्कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुकेंगी। वह हर रोज वीवीआईपी गेस्ट हाउस से कांग्रेस मुख्यालय जाएंगी और पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

यह रोड शो एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस के पार्टी दफ्तर तक का होगा जिसमें तकरीबन 3 दर्जन जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा। प्रियंका लगभग हर चौक-चौराहे पर बने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेंगी। आखिरी में माल्यार्पण राजीव गांधी की प्रतिमा पर होगा, जो कांग्रेस दफ्तर के ठीक बाहर चौराहे पर लगी है।

प्रियंका गांधी का मेगा रोड शो आज, राहुल-ज्योतिरादित्य भी देंगे साथ

प्रियंका गांधी के 4 दिनों के इस दौरे को कुछ इस तरीके से प्लान किया जा रहा है, ताकि वह ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस और उसके अनुषांगिक संगठनों से मिल सकें।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे