आसान होगा सफर, प्रमुख मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज की नई बसें

  1. Home
  2. Dehradun

आसान होगा सफर, प्रमुख मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज की नई बसें

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को परिवहन सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने परिवहन व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि हमारी बसें अच्छी हालत में व सुविधाजनक हों। बस स्टेशनों की स्थिति में सुधार हो। रावत ने मैक्स सर्विंस


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को परिवहन सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने परिवहन व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि हमारी बसें अच्छी हालत में व सुविधाजनक हों। बस स्टेशनों की स्थिति में सुधार हो। रावत ने मैक्स सर्विंस सेवा शुरु करने की बात करते हुए कहा कि परिवहन व्यवसाय हमारी पहचान बने इसके लिए अधिकारी दक्षता से कार्य करें। उन्होंने वर्कशॉप की स्थिति में भी सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने परिवहन निगम के अधिकृत होटलों, ढाबों पर उचित दर व सम्मान के साथ यात्रियों को जलपान, भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए इसके लिये अधिकारियों को नामित कर जिम्मेदारी सौंपने को कहा। रावत ने कहा कि अधिकारि चालक और परिचालक को भी यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दें। साथ ही मुख्यमंत्री ने एक माह के अन्दर प्रमुख मार्गों पर नई बसों का संचालन शुरु करने के निर्देश दिए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे