शहीद के मासूम बेटे ने रोती हुई मां से कहा- चुप हो जा मां, क्यों रो रही है?
कांगड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को शनिवार को अंतिम विदाई दी गई। शहीद परिवारों की दर्दभरी कहानियों ने लोगों को भी आंसू बहाने को मजबूर कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के वीर जवान शहीद तिलक राज का पार्थिव शव जैसे ही उनके घर पहुंचा तो परिजनों के आंसू
कांगड़ा (उत्तराखंड पोस्ट) पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को शनिवार को अंतिम विदाई दी गई। शहीद परिवारों की दर्दभरी कहानियों ने लोगों को भी आंसू बहाने को मजबूर कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के वीर जवान शहीद तिलक राज का पार्थिव शव जैसे ही उनके घर पहुंचा तो परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
शहीद की पत्नी का तो रो रोकर बुरा हाल था, इस दौरान शहीद तिलक राज के मासूम बेटे के शब्दों ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया।
मासूम अपनी मां को रोते हुए देखकर पूछ रहा था, “चुप हो जा मां, क्यों रो रही हो”, “क्या हुआ मां मेरे पापा को, सब क्यों रो रहे हो, क्या मेरे पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे”।
आपको बता दें कि शहीद तिलक राज की पत्नी ने शादी के लाल जोड़े में अपने पति को अंतिम विदाई दी, इस दौरान पूरा गांव तिलकराज की शहादत पर रोया।
पुलवामा हमला | शहीद पति को पत्नी ने दुल्हन के जोड़े में दी अंतिम विदाई, पूरा गांव रोया
Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे