राम रहीम को सुनाई जाएगी सजा, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

  1. Home
  2. Religion

राम रहीम को सुनाई जाएगी सजा, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

रोहतक [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए आज सजा का ऐलान किया जाएगा। राम रहीम रोहतक जेल में बंद हैं, जेल के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को हुई हिंसा के मद्देनजर सरकार कोई


रोहतक [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए आज सजा का ऐलान किया जाएगा। राम रहीम रोहतक जेल में बंद हैं, जेल के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

शुक्रवार को हुई हिंसा के मद्देनजर सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है इसलिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा और पंजाब में भारतीय सेना की 28 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मुक्तसर, मनसा जिलों और हरियाणा के सिरसा और पंचकूला में सेना को तैनात किया गया है। सेना की एक टुकड़ी में करीब 100 से 120 जवान होते हैं। हरियाणा के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) मो. अकील ने बताया कि रोहतक में अर्धसैनिक बलों की 23 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही रोहतक, सिरसा, अंबाला, पंचकूला सहित कई जिलों में धारा 144 लागू रहेगी। सरकार ने हिंसा करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी किए हैं।

रोहतक रेंज के आईजी नवदीप ने बताया कि राम रहीम को होने वाली सजा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सभी जजों के आवासों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मीडिया की सुरक्षा के साथ उनके कवरेज के लिए जगह निश्चित की गई है। जेल के अंदर ही कोर्ट रूम बनाया गया है। डेरा के किसी भी समर्थक को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा। जेल के पास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे