चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा का नया मॉडल: राहुल गांधी

  1. Home
  2. Uttarakhand

चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा का नया मॉडल: राहुल गांधी

कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की ख़रीद-फ़रोख्त का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया है। कांग्रेस ने पार्टी में तोड़फोड़ के प्रयास के लिए भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि बिहार में शिकस्त के बाद लगता है कि चुनी हुई सरकारों को


चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा का नया मॉडल: राहुल गांधी

चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा का नया मॉडल: राहुल गांधीकांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की ख़रीद-फ़रोख्त का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया है। कांग्रेस ने पार्टी में तोड़फोड़ के प्रयास के लिए भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि बिहार में शिकस्त के बाद लगता है कि चुनी हुई सरकारों को ख़रीद फरोख्त कर गिराना भाजपा का नया मॉडल बन गया है। (पढ़ें-लोकतंत्र की हत्या की होली ना खेलें PM मोदी : CM रावत) (पढ़ें-उत्तराखंड सरकार का एनकाउंटर कर रही है मोदी सरकार : हरीश रावत)

राहुल ने ट्वीट किया कि ये हमला हमारे लोकतंत्र और संविधान पर है, पहले अरुणाचल और अब उत्तराखंड, ये मोदीजी की भाजपा का असल चेहरा है। (पढ़ें-BJP ने विधायकों को दिया 5-5 करोड़ का ऑफर: CM रावत)

वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस के 9 बागी विधायकों के चलते संकट में घिरी उत्तराखंड सरकार पर बोलते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इसके लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक संकट बीजेपी के कारण नहीं है, कांग्रेस में ही अंतर्विरोध है। साथ ही जेटली ने कहा कि उत्तराखंड में विनिमय बिल में ज्यादातर विधायकों ने बिल के विरोध में वोट किया लेकिन विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि बिल पास हो गया। (पढ़ें-  हरीश रावत को 28 मार्च तक सदन में साबित करना होगा बहुमत)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे