देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है: राहुल

  1. Home
  2. Country

देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है: राहुल

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) देश को इन दिनों बांटने का काम चल रहा है। एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, लेकिन इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को 2 दिवसीय कांग्रेस महाअधिवेशन के उद्घाटन सत्र में यह


देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है: राहुल

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो)  देश को इन दिनों बांटने का काम चल रहा है। एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से लड़ाया जा रहा है। देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, लेकिन इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को 2 दिवसीय कांग्रेस महाअधिवेशन के उद्घाटन सत्र में यह बात कही।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में एक-दूसरे को आपस में लड़वाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने की बात की है। हाथ के निशान की ताकत से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। राहुल ने कहा कि पार्टी नए तरीके से आगे बढ़ेगी, युवा लोग पार्टी को चलाएंगे लेकिन सीनियर नेताओं को साथ में लेकर ही पार्टी आगे बढ़ेगी।

राहुल ने कहा कि देश को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही रास्ता दिखा सकती है। जब किसान, मजदूर, गरीब लोग मोदी सरकार की तरफ देखते हैं तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता है। बीजेपी वाले गुस्से का प्रयोग करते हैं, लेकिन हमारी पार्टी प्यार से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ये देश हर किसी का है, हर धर्म वाले का है।

देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, इसका मुकाबला कांग्रेस ही कर सकती है: राहुल

राहुल ने कहा कि वह इस अधिवेशन में दो भाषण देंगे, इसलिए शुरुआती भाषण में वह थोड़ा बोलेंगे। उन्होंने कहा कि अपने समापन भाषण में वह लोगों की बात को सुनकर अपनी बात को रखेंगे।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे