आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा में करेंगे जनसभा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा में करेंगे जनसभा

चुनावी मौसम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस उपाध्य़क्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड के अलोमड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की इस रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस पूरी कोशिश में जुटी है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली


चुनावी मौसम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस उपाध्य़क्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड के अलोमड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की इस रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस पूरी कोशिश में जुटी है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में बीते दिनों अल्मोड़ा में हुई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से ज्यादा भीड़ जुटाकर भाजपा को करारा जवाब दिया जाए।

आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा में करेंगे जनसभा

राहुल की रैली के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में अल्मोड़ा रैली में पहुंचने की अपुल की है।  वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने के लिए अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी दो दिन पहले ही अल्मोड़ा पहुंच चुके हैं।

गौरतलब है की अल्मोड़ा प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत का गृह नगर भी है, ऐसे में राहुल गांधी की ये रैली कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री दोनों के लिए नाक का सवाल बनी हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे