18 अगस्त को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, जानिए क्यों ?

  1. Home
  2. Dehradun

18 अगस्त को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, जानिए क्यों ?

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 18 अगस्त को देहरादून आएंगे। वे यहां दून स्कूल में आयोजित मॉडल युनाइटेड नेशन पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष जिस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, उसका आयोजन 17 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसमें देश विदेश के स्कूलों के बच्चे


18 अगस्त को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, जानिए क्यों ?

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 18 अगस्त को देहरादून आएंगे। वे यहां दून स्कूल में आयोजित मॉडल युनाइटेड नेशन पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष जिस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, उसका आयोजन 17 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसमें देश विदेश के स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। इसमें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर डिबेट का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन 18 अगस्त होगा। इसमें राहुल गांधी भाग लेंगे।

राहुल गांधी स्वयं भी दून स्कूल में पड़े हैं। मौजूदा समय में उनकी बहन प्रियंका गांधी का बेटा भी दून स्कूल में पड़ रहा है। बेटे के सिलसिले में प्रियंका गांधी का अकसर दून स्कूल आना जाना लगा रहता है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे