कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए इस माह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। राहुल अगस्त के तीसरे सप्ताह में हरिद्वार में होने वाले कांग्रेस के बूथ लेबल व फ्रंटल संगठन कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि


कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधीउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए इस माह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। राहुल अगस्त के तीसरे सप्ताह में हरिद्वार में होने वाले कांग्रेस के बूथ लेबल व फ्रंटल संगठन कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि इस शिविर में कांग्रेस के कर 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं शामिल होंगे। साथ ही किशोर ने बताया कि कांग्रेस 9 से 15 अगस्त तक ‘अगस्त सप्ताह’ मनाएगी। इसके तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के साथ ही प्रदेश जनता को बताया जाएगा कि किस तरह भाजपा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को विवाद में घसीट रही है। 15 अगस्त को पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश की रक्षा व देशभक्ति का ज्वार जगाने के लिए निकलेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त से पूरे एक माह तक सूचना प्रौद्योगिकी पर कार्यक्रम होंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे