फिर तर-बतर होगा उत्तराखंड, शुक्रवार से सभी जिलों में होगी बारिश

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

फिर तर-बतर होगा उत्तराखंड, शुक्रवार से सभी जिलों में होगी बारिश

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट लेता दिख रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार रात से बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से यहां के हिमालयी क्षेत्रों से पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा, जिसके चलते मौसम का


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट लेता दिख रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार रात से बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से यहां के हिमालयी क्षेत्रों से पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा, जिसके चलते मौसम का मिजाज भी बदलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार रात से बारिश होगी।

बताया कि आरंभिक स्थिति में प्रदेश के कुछ स्थानों पर ही बारिश का अनुमान है। शनिवार सुबह करीब 8.30 से रविवार सुबह 8.30 तक समूचे राज्य में बारिश रहेगी। हालांकि बारिश हल्की से मध्यम तक हो सकती है। इसके बाद बारिश में कमी होने लगेगी या मौसम साफ भी हो सकता है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे