बड़ी खबर | एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

  1. Home
  2. Country

बड़ी खबर | एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जोधपुर (उत्तराखंड पोस्ट) राजस्थान के जोधपुर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। साथ ही पुलिस प्रशासन के हाथ- पांव फुल गए हैं। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए हैं।मामले की जांच


बड़ी खबर | एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 जोधपुर (उत्तराखंड पोस्ट) राजस्थान के जोधपुर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों की मौत हो गई है।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। साथ ही पुलिस प्रशासन के हाथ- पांव फुल गए हैं।

वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए हैं।मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना देचू थाने के लोड़ता क्षेत्र की  है।

वहीं, देचू थाना अधिकारी हनुमाना राम मौके पर पहुंचे गए हैं। सभी मृतक पाकिस्तान से विस्थापित के बाद यहां रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि यह सभी लोग एक ही परिवार के हैं और लोड़ता अचावता गांव में खेती का काम करते थे और खेत के पास ही में बनी झोपड़ी में रहते थे।

फिलहाल अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है माना जा रहा है कि जहरीली गैस या जहर खुरानी से मौत की आशंका जताई जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 6 वयस्क व 5 बच्चों की मौत हुई है।मृतकों में 2 पुरुष, 4 महिलाएं व 5 बच्चे शामिल हैं।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे