राजनाथ का देहरादून आना, राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा: कांग्रेस

  1. Home
  2. Dehradun

राजनाथ का देहरादून आना, राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा: कांग्रेस

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजनआथ सिंह उत्तराखंड में नए सिरे से राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी के तहत देहरादून आ रहे हैं। राजनीतिक षडयंत्र का आरोप | कांग्रेस प्रवक्ता मनीष कर्णवाल


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजनआथ सिंह उत्तराखंड में नए सिरे से राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी के तहत देहरादून आ रहे हैं।

राजनीतिक षडयंत्र का आरोप | कांग्रेस प्रवक्ता  मनीष कर्णवाल का कहना है कि गृहमंत्री के देहरादून दौरे में साफ तौर पर एक राजनीतिक षडयंत्र नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को उत्तराखंड में आने से पहले राज्य की जनता से अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

केंद्र रच रहा है साजिश | कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने में राजनाथ सिंह की भूमिका अहम रही है ऐसे में उनका यहां आना कई सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में 18 मार्च को बजट पारित होने के बावजूद बजट पर केंद्र ने ताला लगा दिया है। उन्होंने कहा कि चार माह का लेखानुदान पारित करना भी केंद्र की सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। राजनाथ देहरादून में ओएनजीसी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और इसके बाद विकासनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे