रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भरी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान, जानिए तेजस की खूबियां

  1. Home
  2. Country

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भरी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान, जानिए तेजस की खूबियां

बेंगलुरु (उत्तराखंड पोस्ट) बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरी। यह पहली बार है जब देश के रक्षा मंत्री ने स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरी। राजनाथ सिंह करीब आधे घंटे तेजस विमान में ही रहे। आपको बता दें कि 3 साल पहले ही तेजस को वायु


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भरी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान, जानिए तेजस की खूबियां

बेंगलुरु (उत्तराखंड पोस्ट) बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरी। यह पहली बार है जब देश के रक्षा मंत्री ने स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरी। राजनाथ सिंह करीब आधे घंटे तेजस विमान में ही रहे।

आपको बता दें कि 3 साल पहले ही तेजस को वायु सेना में शामिल किया गया था। अब तेजस का अपग्रेड वर्जन भी आने वाला है। तेजस हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया है। 83 तेजस विमानों के लिए एचएएल को करीब 45 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे।

 

क्या हैं तेजस की खूबियां?

  • तेजस हवा से हवा में और हवा से जमीन पर मिसाइल दाग सकता है।
  • इसमें एंटीशिप मिसाइल, बम और रॉकेट भी लगाए जा सकते हैं।
  • तेजस 42% कार्बन फाइबर, 43% एल्यूमीनियम एलॉय और टाइटेनियम से बनाया गया है।
  • तेजस सिंगल सीटर पायलट वाला विमान है, लेकिन इसका ट्रेनर वेरिएंट 2 सीटर है।
  • यह अब तक करीब 3500 बार उड़ान भर चुका है।
  • तेजस एक बार में 54 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
  • LCA तेजस को विकसित करने की कुल लागत 7 हजार करोड़ रुपए रही है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे