चुनाव में BJP की बड़ी सेना को मात देगी राम-लक्ष्मण की ये जोड़ी !

  1. Home
  2. Dehradun

चुनाव में BJP की बड़ी सेना को मात देगी राम-लक्ष्मण की ये जोड़ी !

उत्तराखंड में चुनावी मौसम में राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा पर्दाफाश रैली के माध्यम से रावत सरकार पर निशाना साध रही है तो कांग्रेस ने आगामी 12 सितंबर से विकास संकल्प रैली निकालने का ऐलान किया है। भाजपा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा


उत्तराखंड में चुनावी मौसम में राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा पर्दाफाश रैली के माध्यम से रावत सरकार पर निशाना साध रही है तो कांग्रेस ने आगामी 12 सितंबर से विकास संकल्प रैली निकालने का ऐलान किया है।

भाजपा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दो-दो केंद्रीय मंत्रियों को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाकार चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं भाजपा के चुनाव प्रभरियों पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि विपक्षी परेशान न हों, कांग्रेस के पास राम और लक्ष्मण की जोड़ी है, जो विपक्षियों को परास्त करने का पूरा माद्दा रखती है। रावत ने खुद को राम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को लक्ष्मण बताया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि निश्चित तौर पर विपक्षी दल के पास बड़ी सेना है लेकिन भाजपा के तमाम तरह के उपकरणों से लैस होने के बावजूद भी कांग्रेस की छोटी सेना बेहद मारक है। हरीश रावत ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव तो कांग्रेस ही जीतेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे