“राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने तो आलसी हो जाएंगे BJP कार्यकर्ता”

  1. Home
  2. Country

“राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने तो आलसी हो जाएंगे BJP कार्यकर्ता”

योग गुरु स्वामी रामदेव ने विदेशों में रखे कालेधन को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों पर असंतोष जताया है। रामदेव ने कहा कि कालेधन के मुद्दे पर सरकार द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने के कारण, मैं और देश के लोग असंतुष्ट हैं। योगगुरु ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त


“राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने तो आलसी हो जाएंगे BJP कार्यकर्ता”

योग गुरु स्वामी रामदेव ने विदेशों में रखे कालेधन को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों पर असंतोष जताया है। रामदेव ने कहा कि कालेधन के मुद्दे पर सरकार द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने के कारण, मैं और देश के लोग असंतुष्ट हैं। योगगुरु ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से इस मुद्दे पर बातचीत की है। जब लोग संसद में सुन रहे हो तो हमें सड़कों पर नहीं बोलना चाहिए, वे कम से कम सुन तो रहे हैं। हालांकि रामदेव ने विकास योजनाओं को लागू करने एवं भ्रष्टाचार के प्रति उसकी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति के कारण केंद्र सरकार की सराहना की।

राहुल गांधी पर निशाना | रामदेव ने पंजाब में नशे के कारोबार पर जालंधर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की समस्याओं के खिलाफ पार्टी के प्रस्तावित धरने पर कहा कि पहले उनसे (राहुल से) यह पूछा जाना चाहिए कि क्या उन्होंने कभी अपनी जिंदगी में नशीली दवाएं ली हैं।

आलसी हो जाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता | साथ ही रामदेव ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की योजना को लेकर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि यदि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया तो बीजेपी कार्यकर्ता आलसी बन जाएंगे, क्योंकि उन्हें कम मेहतन करनी पड़ेगी। रामदेव ने आगे कहा कि लेकिन यदि वे प्रियंका को अध्यक्ष बनाना पसंद करते हैं तो बीजेपी के लोगों को योग करना पड़ेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे