मैदान में घुसकर दिनदहाड़े हॉकी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

  1. Home
  2. Country

मैदान में घुसकर दिनदहाड़े हॉकी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

रांची(उत्तराखंड पोस्ट) झारखंड के रांची जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है ।यहां दिन दहाड़े एक 28 साल के हॉकी खिलाड़ी अनुरंजन समद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, उलीडीह में हॉकी का टूर्नामेंट चल रहा था। एक मैच के बाद दूसरे मुकाबले के लिए अनुरंजन मैदान के बाहर खड़ा


रांची(उत्तराखंड पोस्ट) झारखंड के रांची जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है ।यहां दिन दहाड़े एक 28 साल के हॉकी खिलाड़ी अनुरंजन समद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, उलीडीह में हॉकी का टूर्नामेंट चल रहा था। एक मैच के बाद दूसरे मुकाबले के लिए अनुरंजन मैदान के बाहर खड़ा इंतजार कर रहा था। इसी बीच करीब 6-7 बदमाश मैदान में घुस गए और अनुरंजन को गोलियों से भून दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने कार्बाइन का इस्तेमाल किया। हत्यारों ने हवाई फायर करते हुए कुछ नारे भी लगाए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है । पुलिस इस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच में जुटी है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे