भाजपा नेता ने महिला से चाकू की नोंक पर किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

  1. Home
  2. Dehradun

भाजपा नेता ने महिला से चाकू की नोंक पर किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) देहरादून में भाजपा के एक नेता पर महिला से चाकू की नोंक पर दुराचार का संगीन आरोप लगा है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये भी पढ़ें- जल्द निपटा लें अपने बैंक के जरूरी काम, इन चार दिन बंद रहेंगे


भाजपा नेता ने महिला से चाकू की नोंक पर किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) देहरादून में भाजपा के एक नेता पर महिला से चाकू की नोंक पर दुराचार का संगीन आरोप लगा है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये भी पढ़ें-  जल्द निपटा लें अपने बैंक के जरूरी काम, इन चार दिन बंद रहेंगे बैंक

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि एक माह पूर्व जब वह घर पर नहीं था तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान पुत्र जमील, मयूर पुत्र बुरहान और शाहरुख पुत्र निसार निवासी तीनों ढकरानी रात 10 बजे उसके घर में घुस गए। उन्होंने चाकू से डराकर उसकी पत्नी से दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उसकी पत्नी डरी सहमी रहने लगी।

शनिवार की दोपहर तीनों फिर उसके घर पर आ धमके और उसकी पत्नी से दोबारा दुराचार का प्रयास किया। पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया पति पहुंचा तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी और मारपीट की।

आपके होश उड़ा देगा पिथौरागढ़ में भूस्खलन का ये खतरनाक वीडियो

पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पार्टी ने संगीन आरोपों को देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान को पदमुक्त कर दिया है।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

नोट कर लें, अब इतने बजे काठगोदाम से चलेगी नैनी दून जनशताब्दी ट्रेन

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे