उत्तराखंड | पिता पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप, पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्द

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | पिता पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप, पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्द

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) एक महिला ने अपने पति पर पांच साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा बाल कल्याण समिति की सिफारिश


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) एक महिला ने अपने पति पर पांच साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर दर्ज किया गया है। समिति की सदस्यों को एक महिला बीमार हालत में श्रीमहंत अस्पताल में मिली थी।

महिला ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है, क्योंकि उसके पति ने पांच साल की बेटी से दो बार दुष्कर्म किया है। इस आधार पर महिला की ओर से थाने को तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। बाल कल्याण समिति की मौजूदगी में बच्ची के बयान कराने के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे