उत्तराखंड | मासूम के साथ स्कूल प्रिंसिपल ने ही की दरिंदगी, गिरफ्तार, लोगों में आक्रोश

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | मासूम के साथ स्कूल प्रिंसिपल ने ही की दरिंदगी, गिरफ्तार, लोगों में आक्रोश

सितारगंज (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सितारगंज क्षेत्र के चीनीमिल के एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने स्कूल के एलकेजी में पढ़ने वाली मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की मां की तहरीर के आधार पर सितारगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को


उत्तराखंड | मासूम के साथ स्कूल प्रिंसिपल ने ही की दरिंदगी, गिरफ्तार, लोगों में आक्रोश

सितारगंज (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सितारगंज क्षेत्र के चीनीमिल के एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने अपने स्कूल के एलकेजी में पढ़ने वाली मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

मासूम की मां की तहरीर के आधार पर सितारगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम मासूम की मां ने तहरीर में बताया कि उसकी पांच वर्षिय बच्ची चीनीमिल स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने जाती थी। बताया कि उसकी पुत्री बीती 9 जनवरी से स्कूल के प्रधानाचार्य के यहां ट्यूशन पढ़ती है। बताया कि शुक्रवार की शाम जब उनकी बच्ची ट्यूशन पढ़कर आई तो वह काफी डरी सहमी हुई थी।

उत्तराखंड | मासूम के साथ स्कूल प्रिंसिपल ने ही की दरिंदगी, गिरफ्तार, लोगों में आक्रोश

बताया कि जब उसने बच्ची से रोने का कारण पूछा तो मासूम ने बताया कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ गंदी हरकत की है। मासूम की मां ने बताया कि उसकी बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे