उत्तराखंड से मुंबई ऐक्ट्रेस बनने आई युवती से रेप, निर्माता, संगीतकार पर आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड से मुंबई ऐक्ट्रेस बनने आई युवती से रेप, निर्माता, संगीतकार पर आरोप

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) फिल्म निर्माता करन वाही और संगीतकार एम.एस. नागर के खिलाफ उत्तराखंड की 22 साल की युवती ने रेप का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता एमबीए करने के बाद अभिनेत्री बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। घटना चारकोप पुलिस थाने के अंतर्गत हुई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपनी सहेलियों के जरिए


उत्तराखंड से मुंबई ऐक्ट्रेस बनने आई युवती से रेप, निर्माता, संगीतकार पर आरोप

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) फिल्म निर्माता करन वाही और संगीतकार एम.एस. नागर के खिलाफ उत्तराखंड की 22 साल की युवती ने रेप का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता एमबीए करने के बाद अभिनेत्री बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। घटना चारकोप पुलिस थाने के अंतर्गत हुई है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता अपनी सहेलियों के जरिए फिल्म निर्माता करन वाही और उसके दोस्त एम.एस.नागर के संपर्क में आई। दोनों को अपनी फिल्म के लिए एक एक्ट्रेस की जरूरत थी। पीड़ित युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले करन ने उसे चारकोप स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां पहले से ही एम.एस. नागर मौजूद था। करन ने कोल्ड ड्रिंक्स में बेहोशी की दवा मिलाई और उसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया।

युवती का कहना है कि वह करीब 18 घंटे तक करन के उस फ्लैट में बंद रही। जब उसे होश आया, तो उसने खुद को नग्न अवस्था में बिस्तर पर पाया। वह करन के घर से जैसे-तैसे निकल कर अपनी महिला दोस्त के घर गई और उसकी मदद से उसने चारकोप पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई। चारकोप पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उसमें पीड़िता के साथ करन वाही और एम.एस. नागर दिखाई दिए।

उत्तराखंड से मुंबई ऐक्ट्रेस बनने आई युवती से रेप, निर्माता, संगीतकार पर आरोप

मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया है। चारकोप पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि अगर मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की बात सामने आती है, तो दोनों कलाकारों के खिलाफ गैंगरेप का भी मामला दर्ज हो सकता है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost                              

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे