विचित्र आदमी | गर्मी में कंबल ओढ़कर सेंकता है आग, सर्दी में खाता है बर्फ

  1. Home
  2. Country

विचित्र आदमी | गर्मी में कंबल ओढ़कर सेंकता है आग, सर्दी में खाता है बर्फ

महेंद्रगढ़ (हरियाणा) (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) भीषण गर्मी में अगर आपको कोई कंबल ओढ़ने के लिए बोले, आग सेंकने के लिए बोले तो आपको कैसा लगेगा। इसी तरह कड़कड़ाती सर्दी में अगर आपको कोई ठंडे पानी से नहाने के कहे, बर्फ पर लेटने के लिए कहे तो सोचिए क्या करेंगे। सोच में पढ़ गए न लेकिन अगर हम


महेंद्रगढ़ (हरियाणा) (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) भीषण गर्मी में अगर आपको कोई कंबल ओढ़ने के लिए बोले, आग सेंकने के लिए बोले तो आपको कैसा लगेगा। इसी तरह कड़कड़ाती सर्दी में अगर आपको कोई ठंडे पानी से नहाने के कहे, बर्फ पर लेटने के लिए कहे तो सोचिए क्या करेंगे।

सोच में पढ़ गए न लेकिन अगर हम आपको बताएं कि ऐसा भी शख्स है जो कि भीषण गर्मी में कंबल ओढ़कर रहता है, आग सेंकता है। इसी तरह सर्दी में सिर्फ ठंडे पानी से ही नहीं नहाता है बल्कि बर्फ पर लेटता है।

जी हां, ये बिल्कुल सच है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक विचित्र आदमी रहता है जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। गर्मी के मौसम में जहां सभी लोग पसीने-पसीने हो जाते हैं वहीं यह विचित्र आदमी भीषण गर्मी में कांपने लगता है। सर्दी के मौसम में जहां लोग स्वेटर, रजाई ओढ़ते हैं वहीं वह आदमी गर्मी लगने से परेशान हो जाता है।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला संतराम का शरीर कुछ अगल ही तरीके का है। उनके जीने का तरीका लोगों को आश्चर्य में डाल रहा है।

दरअसल संतराम बचपन से ही गर्मियों में कंबल ओढ़कर चूल्हे के सामने तपने बैठ जाते है। उन्हें भयानक तपती गर्मी में उतनी ही ठंड लगती है। वहीं सर्दियों के मौसम में वो जी भर के बर्फ खाते है। ऐसे घूमते है जैसे उन्हें कितनी गर्मी लग रही हो। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि संतराम बचपन से ऐसे ही जीता आया है।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे