पढ़ें- क्या हुआ जब मार्निंग वाक पर निकले शख्स पर बाघ ने किया हमला ?

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

पढ़ें- क्या हुआ जब मार्निंग वाक पर निकले शख्स पर बाघ ने किया हमला ?

नैनीताल जिले के रामनगर में सुबह की सैर पर निकले एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पांच बजे भीम सिंह निवासी नया लाल दांग गांव में ही सड़क किनारे मार्निंग वॉक पर निकले हुए


नैनीताल जिले के रामनगर में सुबह की सैर पर निकले एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पांच बजे भीम सिंह निवासी नया लाल दांग गांव में ही सड़क किनारे मार्निंग वॉक पर निकले हुए थे। इसी दौरान सड़क किनारे झाड़ियों से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। साथ में घूम रहे लोगों के शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग गया। आस-पास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे