नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में कूदे पूर्व भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में कूदे पूर्व भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में अब पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने भी अपना दावा ठोक दिया है। रावत का कहना है कि यदि पार्टी आलाकमान उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपता है, तो इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रुप में अपनी पारी को


उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में अब पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने भी अपना दावा ठोक दिया है। रावत का कहना है कि यदि पार्टी आलाकमान उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपता है, तो इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रुप में अपनी पारी को सफल करार देते हुऐ तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी भाजपा आलाकमान ने सौंपी थी, उसे उन्होंने बखूबी निभाया है। ऐसे में यदि नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी उन्हें मिलती है, तो वे उसे बखूबी निभाएंगे।

गौरतलब है कि अजय भट्ट वर्तमान में भाजपा अध्यक्ष के साथ ही नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द भाजपा आलाकमान किसी वरिष्ठ भाजपा नेता को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकता है।

बजट सत्र से पूर्व इसकी उम्मीद भी थी, लेकिन आखिरी समय में भाजपा आलाकमान ने अजय भट्ट को ही फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने को कहा था। ऐसे में अब बजट सत्र के बाद नेता प्रतिपक्ष के नाम पर स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे