आस्था का सैलाब | टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड, डेढ़ महीने में इतने यात्रियों ने किए केदारनाथ के दर्शन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

आस्था का सैलाब | टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड, डेढ़ महीने में इतने यात्रियों ने किए केदारनाथ के दर्शन

केदारनाथ (उत्तराखंड पोस्ट)केदारनाथ धाम की यात्रा में इस साल महज डेढ़ महीने की यात्रा में ही पिछले सारे रिकार्ड टूट गए हैं। बीते वर्ष जहां पूरे यात्रा सीजन में कुल 732241 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। वहीं इस साल महज डेढ़ महीने की यात्रा में ही 735032 यात्रियों के दर्शन करने से


आस्था का सैलाब | टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड, डेढ़ महीने में इतने यात्रियों ने किए केदारनाथ के दर्शन

केदारनाथ (उत्तराखंड पोस्ट)केदारनाथ धाम की यात्रा में इस साल महज डेढ़ महीने की यात्रा में ही पिछले सारे रिकार्ड टूट गए हैं। बीते वर्ष जहां पूरे यात्रा सीजन में कुल 732241 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। वहीं इस साल महज डेढ़ महीने की यात्रा में ही 735032 यात्रियों के दर्शन करने से यह रिकार्ड भी टूट गया। शनिवार को कुल 7346 यात्री केदारनाथ पहुंचे।

वर्ष 2013 में केदारनाथ में भीषण आपदा आई और त्रासदी से यहां पूरी तरह यात्रा ठप हो गई। केदारनाथ की यात्रा अब पूरी तरह बदल गई है। अब केदारनाथ आने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बार-बार यहां आने और पूरी तरह बदली एवं नए कलेवर में आई केदारपुरी में रिकार्ड यात्री आने से यहां के लोगों में भी उत्साह है।

वर्ष 1988 से लेकर 1999 तक करीब एक से डेढ़ लाख यात्री ही प्रतिवर्ष केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचते थे। जबकि वर्ष 2000 से लेकर 2005 तक यह संख्या बढ़कर प्रतिवर्ष लगभग ढाई से 3 लाख हुई। वर्ष 2006 से यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा। वर्ष 2012 में अत्यधिक बर्फबारी के बाद भी पूरे सीजन में करीब 5 लाख 73 हजार यात्री दर्शनों को पहुंचे। ।

आस्था का सैलाब | टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड, डेढ़ महीने में इतने यात्रियों ने किए केदारनाथ के दर्शन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और बीकेटीसी सीईओ बीडी सिंह ने इस नई उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। कहा कि यह जनपद रुद्रप्रयाग के साथ पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

.हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे