उत्तराखंड | खाली पड़े हैं 18 हजार से ज्यादा पद, अब इस आधार पर होगी भर्ती

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | खाली पड़े हैं 18 हजार से ज्यादा पद, अब इस आधार पर होगी भर्ती

देहारादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में अब सीधी भर्ती के लिए रिक्त पदों के प्रस्ताव नए आरक्षण रोस्टर के आधार पर लोक सेवा और अधीनस्थ चयन आयोग को भेजे जाएंगे। आरक्षण रोस्टर का शासनादेश जारी होने के बाद सभी विभागों ने पुराने रोस्टर पर तैयार भर्ती प्रस्ताव रोक दिए हैं। बता दें कि कार्मिक विभाग ने


उत्तराखंड | खाली पड़े हैं 18 हजार से ज्यादा पद, अब इस आधार पर होगी भर्ती

देहारादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में अब सीधी भर्ती के लिए रिक्त पदों के प्रस्ताव नए आरक्षण रोस्टर के आधार पर लोक सेवा और अधीनस्थ चयन आयोग को भेजे जाएंगे। आरक्षण रोस्टर का शासनादेश जारी होने के बाद सभी विभागों ने पुराने रोस्टर पर तैयार भर्ती प्रस्ताव रोक दिए हैं।

बता दें कि कार्मिक विभाग ने 11 सितंबर 2019 को सीधी भर्ती के लिए नया आरक्षण रोस्टर लागू करने का शासनादेश जारी किया था। अब सभी विभाग रिक्त पदों की भर्ती के लिए नए रोस्टर के आधार पर प्रस्ताव (अधियाचन) तैयार कर आयोग को भेजेंगे। जिसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

आपको बता दें कि सरकारी विभागों में 18 हजार से अधिक पद लंबे से खाली पड़े हैं। इन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाना है। इस वर्ष को प्रदेश सरकार रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है।

उत्तराखंड | खाली पड़े हैं 18 हजार से ज्यादा पद, अब इस आधार पर होगी भर्ती

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे