तो आज उत्तराखंड में सगाई करेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा !

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

तो आज उत्तराखंड में सगाई करेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा !

उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां बिता रहे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज सगाई कर सकते हैं। विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नरेन्द्र नगर के आनंदा होटल में ठहरे हुए हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार आनंदा होटल में सगाई की तैयारियां चल रही हैं और आज दोनों


उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां बिता रहे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज सगाई कर सकते हैं।

विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नरेन्द्र नगर के आनंदा होटल में ठहरे हुए हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार आनंदा होटल में सगाई की तैयारियां चल रही हैं और आज दोनों सगाई करने के साथ ही शादी का ऐलान कर सकते हैं।


इसके लिए दोनों के परिजन भी वहां पर मौजूद हैं। कई मशहूर हस्तियों के भी इस रस्म में शिरकत करने की जानकारी मिल रही है।

बिग बी अमिताभ बच्चन जया बच्चन और रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी तो एक दिन पहले ही यहां पर पहुंच चुके हैं।


हालांकि विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सगाई की खबरों की पुष्टि किसी ने नहीं की है और इस कार्यक्रम को बेहद गुप्त रखा गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे