उत्तराखंड | जानिए नगर निगम मेयर की सभी 7 सीटों का हाल, कहां-कौन जीता ?
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के नतीजे लगभग-लगभग आ गए हैं। नगर निगमों की बात करें तो सात नगर निगम में से पांच के नतीजे आ गए हैं। इनमें से भाजपा ने चार तो कांग्रेस ने एक पर कब्जा जमाया है। बीजेपी ने हल्द्वानी, ऋषिकेश, रुद्रपुर और काशीपुर में जीत दर्ज की है तो
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के नतीजे लगभग-लगभग आ गए हैं। नगर निगमों की बात करें तो सात नगर निगम में से पांच के नतीजे आ गए हैं।
इनमें से भाजपा ने चार तो कांग्रेस ने एक पर कब्जा जमाया है। बीजेपी ने हल्द्वानी, ऋषिकेश, रुद्रपुर और काशीपुर में जीत दर्ज की है तो कांग्रेस ने कोटद्वार में फतह हासिल की है।
वहीं दो नगर निगमों देहरादून और हरिद्वार में अभी मतगणना जारी है। देहरादून में बीजेपी उम्मीदवार सुनिल उनियाल करीब 35 हजार मतों से आगे चल रहे हैं तो हरिद्वार में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
कहां – कौन जीता ?
नगर निगम | विजयी उम्मीदवार | पार्टी |
देहरादून | सुनील उनियाल आगे चल रहे हैं | बीजेपी |
हरिद्वार | अनीता शर्मा आगे चल रही हैं | कांग्रेस |
काशीपुर | ऊषा चौधरी | बीजेपी |
ऋषिकेश | अनीता ममगई | बीजेपी |
कोटद्वार | हेमलता नेगी | कांग्रेस |
हल्द्वानी | जोगेन्द्र रौतेला | बीजेपी |
रूद्रपुर | रामपाल सिंह | बीजेपी |
उत्तराखंड | नगर पालिका अध्यक्ष की सभी 39 सीटों के नतीजे घोषित, देखिए
उत्तराखंड | नगर पंचायत अध्यक्ष सीटों पर बीजेपी का दबदबा, 17 सीटें जीती, देखिए नतीजे
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के गढ़ में भाजपा को झटका, डोईवाला सीट हारी पार्टी
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे