ऋषभ पंत की धोनी के साथ तुलना बंद होनी चाहिए, अगले तीन-चार साल में भी धोनी नहीं बन पाएंगे: गांगुली

  1. Home
  2. Country

ऋषभ पंत की धोनी के साथ तुलना बंद होनी चाहिए, अगले तीन-चार साल में भी धोनी नहीं बन पाएंगे: गांगुली

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दक्षिण अफ्रीकी टीम 15 सितंबर से भारत दौरे पर आ रही है। इस दौरान वो तीन टी-20 और 3 टेस्ट मैच खेलेगी।चयनकर्ताओं ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल नहीं किया। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी का बचाव किया करते हुए


ऋषभ पंत की धोनी के साथ तुलना बंद होनी चाहिए, अगले तीन-चार साल में भी धोनी नहीं बन पाएंगे: गांगुली

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दक्षिण अफ्रीकी टीम 15 सितंबर से भारत दौरे पर आ रही है। इस दौरान वो तीन टी-20 और 3 टेस्ट मैच खेलेगी।चयनकर्ताओं ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल नहीं किया। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी का बचाव किया करते हुए कहा है कि पंत आने वाले तीन चार साल में भी धोनी नहीं बन सकते।

गांगुली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ। गांगुली ने कहा, मुझे आशा नहीं थी कि उन्हें( धोनी) टीम में चुना जाएगा। उन्होंने 21 वर्षीय ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा, वह एक स्पेशल खिलाड़ी हैं लेकिन भारतीय टीम को उनके प्रति धैर्य रखना होगा। पंत के आउट होने के तरीके पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इस वजह से उनकी छवि एक लापरवाह खिलाड़ी की बनती जा रही है।

गांगुली ने पंत का बचाव करते हुए कहा, पहले तो पंत की धोनी के साथ तुलना बंद करनी चाहिए। ऋषभ एमएस धोनी नहीं हैं और अगले तीन चार साल में भी वो धोनी नहीं बनने वाले हैं। धोनी को धोनी बनने में 15 साल लग गए। धोनी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की विशिष्ट प्रजाति वाले खिलाड़ी हैं। ऋषभ भी इसी श्रेणी में आते हैं उनका टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन रिकॉर्ड है।ऋषभ पंत की धोनी के साथ तुलना बंद होनी चाहिए, अगले तीन-चार साल में भी धोनी नहीं बन पाएंगे: गांगुली

गांगुली का मानना है कि चयनकर्ता अब पंत को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का भविष्य अब इस बात पर निर्भर करता है कि धोनी के बारे में विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट की क्या योजनाएं हैं। मेरा मानना है कि इस स्थिति में विराट की भूमिका बेहद अहम है।’

आपको बता दें कि पंत के लिए वेस्टइंडीज दौरा बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ। वनडे और टी-20 सीरीज में केवल एक अर्धशतक जड़ सके।  टी-20 सीरीज में वो तीन पारियों (0, 4, 65*) में  कुल 69 रन बना सके। इसके बाद वनडे सीरीज में भी उनका बल्ले नहीं चला और 3 मैच की 3 पारियों में कुल 20 रन बना सके। इसके बाद अंत में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला रन उगलने में नाकाम रहा है। दो टेस्ट मैचों की अब तक खेल 3 पारियों में वो केवल 58 रन (24, 7, 27) जोड़ सके हैं। इस प्रदर्शन के बाद भी उनकी जगह टीम में पक्की नहीं मानी जा सकती

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे