तेरे दर्द से दिल आबाद रहा…. क्या आपने देखा ऋषि कपूर का वो आखिरी वीडियो !

  1. Home
  2. Entertainment

तेरे दर्द से दिल आबाद रहा…. क्या आपने देखा ऋषि कपूर का वो आखिरी वीडियो !

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को अभिनेता इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा और अब गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। आपको बता दें कि बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए।


तेरे दर्द से दिल आबाद रहा…. क्या आपने देखा ऋषि कपूर का वो आखिरी वीडियो !

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को अभिनेता इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा और अब गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया।

आपको बता दें कि बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे।

ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘वो गया, ऋषि कपूर गए, अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।’

ऋषि कपूर का अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो ऋषि कपूर के अस्पताल में एडमिट होने के बाद का बताया  रहा है। इस वीडियो में एक अस्पताल कर्मचारी उनके साथ सेल्फी वीडियो बनाते हुए उनका मशहूर गाना….तेरे दर्द से दिल आबाद रहा…कुछ भूल गए कुछ याद रहा गुनगुनाता हुआ नजर आ रहा है। आखिर में ऋषि कपूर अस्पताल कर्मचारी को आशीर्वाद भी देते नजर आते हैं।

नीचे देखिए पूरा वीडियो-

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे