उत्तराखंड | रोडवेज कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान, आज रात 12 बजे से थम जाएंगे बसों के पहिए

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | रोडवेज कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान, आज रात 12 बजे से थम जाएंगे बसों के पहिए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) दीपावली से ठीक पहले परिवहन निगम कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। आज रात 12 बजे के बाद से उत्तराखंड रोडवेड की बसों के पहिए थम जाएंगे। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। रोडवेज कर्मियों की की हड़ताल से लाखों यात्रियों


उत्तराखंड | रोडवेज कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान, आज रात 12 बजे से थम जाएंगे बसों के पहिए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) दीपावली से ठीक पहले परिवहन निगम कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। आज रात 12 बजे के बाद से उत्तराखंड रोडवेड की बसों के पहिए थम जाएंगे। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

रोडवेज कर्मियों की की हड़ताल से लाखों यात्रियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ेगी। रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन ठप किए जाने से यात्रियों के लिए बस का सफर ही एकमात्र रास्ता था लेकिन अगर यह हड़ताल नहीं टली तो यह यात्री बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे।

यात्रियों को एक और झटका लगा है क्योंकि उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने यह भी दावा किया है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। इसके तहत उत्तराखंड जाने वाली यूपी की 1500 बसों का संचालन भी ठप रहेगा।

उत्तराखंड | रोडवेज कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान, आज रात 12 बजे से थम जाएंगे बसों के पहिए

जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें सितंबर माह का वेतन भुगतान किया जाए। इसके अलावा पूर्व की भांति दीपावली का बोनस दिया जाए। साथ ही चार साल के बकाया ओवरटाइम का भुगतान किया जाए औऱ वित्तीय घोटालों में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे