आज धमाल मचा सकते हैं ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा, इस बड़े रिकार्ड से हैं बस एक कदम दूर
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने से महज एक कदम दूर हैं। इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट+वनडे+टी-20 इंटरनेशनल) में तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिनके नाम 400 छक्के होंगे। रोहित शर्मा आज (शुक्रवार) से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने से महज एक कदम दूर हैं। इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट+वनडे+टी-20 इंटरनेशनल) में तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिनके नाम 400 छक्के होंगे।
रोहित शर्मा आज (शुक्रवार) से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में 400 छक्कों का आकांड़ा छू भी सकते हैं और उसे पार भी कर सकते हैं। सीरीज का पहला मैच आज (6 दिसंबर) को हैदराबाद में खेला जाएगा।
आपको बता दे कि अब तक क्रिस गेल 534 छक्के लगाकर शीर्ष पर हैं, जबकि शाहिद आफरीदी 476 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा 399 छक्कों के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के-
- क्रिस गेल- 462 मैच, 534 छक्के
- शाहिद आफरीदी- 524 मैच, 476 छक्के
- रोहित शर्मा– 351 मैच, 399 छक्के
- ब्रेंडन मैक्कुलम- 432 मैच, 398 छक्के
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे