इस 8 साल के बच्चे ने गंगा में विसर्जित की रोहित शेखर की अस्थियां, पूरी जानकारी यहां

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

इस 8 साल के बच्चे ने गंगा में विसर्जित की रोहित शेखर की अस्थियां, पूरी जानकारी यहां

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां हरिद्वार के कनखल स्थित सतीघाट पर गंगा में रीति रिवाज के अनुसार विसर्जित की गईं। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी और अन्य लोग पहुंचे। शाम करीब पांच बजे रोहित शेखर तिवारी की मां


इस 8 साल के बच्चे ने गंगा में विसर्जित की रोहित शेखर की अस्थियां, पूरी जानकारी यहां

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां हरिद्वार के कनखल स्थित सतीघाट पर गंगा में रीति रिवाज के अनुसार विसर्जित की गईं।

इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी और अन्य लोग पहुंचे। शाम करीब पांच बजे रोहित शेखर तिवारी की मां उज्ज्वला तिवारी, पत्नी अपूर्वा तिवारी, ससुर वीके शुक्ला और साली अपर्णा अस्थियां लेकर कनखल सती घाट पहुंचे। यहां रीति रिवाज के अनुसार तीर्थ पुरोहित संदीप भगत ने उनके अस्थि विसर्जन की पूजा की और अस्थियों को विसर्जित कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के ओएसडी रहे राजीव कुमार उर्फ पप्पू भाई के आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक राज ने अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। इस दौरान उनकी मां उज्जवला तिवारी ने कहा कि वह सारे रहस्य से अंजान हैं। उन्हें कुछ भी नहीं पता है। लेकिन अगर उनके साथ कोई साजिश की गई है तो रहस्य से पर्दा उठना चाहिए और हमें न्याय मिलना चाहिए।

इस 8 साल के बच्चे ने गंगा में विसर्जित की रोहित शेखर की अस्थियां, पूरी जानकारी यहां

बता दें कि रोहित शेखर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शेखर तिवारी की मौत अप्राकृतिक थी। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने हत्या का केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtub.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे