बाइक सवार युवक ने दूल्हे को गोली मारी, बारातियों में मचा हडकंप

  1. Home
  2. Country

बाइक सवार युवक ने दूल्हे को गोली मारी, बारातियों में मचा हडकंप

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके मुताबिक आंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में दूल्हे की गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बारात के बीच बाइक सवार एक युवक आया और उसने दूल्हे बादल के कनपट्टी पर पिस्टल तान दी। तभी बादल का जीजा मौके


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके मुताबिक आंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में दूल्हे की गोली मारने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक बारात के बीच बाइक सवार एक युवक आया और उसने दूल्हे बादल के कनपट्टी पर पिस्टल तान दी। तभी बादल का जीजा मौके पर आया और पिस्टल तानने वाले युवक के हाथ पर हाथ मार दिया। इससे गोली चल गई और दूल्हे के कंधे में जाकर लग गई। गोली लगते ही वह घोड़ी से गिर गया और घायल हो गया।

इसके बाद दूल्हे को समीप के बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद दक्षिणी दिल्ली के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व गोली चलाने वाले बाइक सवार को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे