रुड़की | दिन दहाड़े बदमाशों ने कैफे संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

रुड़की | दिन दहाड़े बदमाशों ने कैफे संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की के भगवान क्षेत्र में एक कैफे मालिक पर कुछ बाइक सवार पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली किसी के नहीं लगी। गोली चलने के बाद आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर मौके से फरार


रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की के भगवान क्षेत्र में एक कैफे मालिक पर कुछ बाइक सवार पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली किसी के नहीं लगी। गोली चलने के बाद आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाने से कुछ ही दुरी पर गाडोवाली नवादा निवासी सलमान का कैफे है। कैफे मालिक सलमान निवासी गाडोवाली नवादा ने पुलिस को तहरीर दी है। कैफे मालिक ने बताया कि तीन चार दिन से उसके कैफे को खाली कराने के लिए कुछ युवक चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने कैफे पर गोलियां चलाई है

गोलियों से उसके कैफे के अंदर लगे शीशे चकनाचूर हो गए। उन्होंने पुलिस को पांच आरोपियों को नामजद करते पुलिस को तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सन्नी, मोहन, गौरव और मोहित निवासी भगवानपुर के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

 Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे