इंतजार खत्म | 14 नवंबर को लांच होगी Royal Enfield की ये दो नई बाइक्स, जानें खूबियां

  1. Home
  2. Country

इंतजार खत्म | 14 नवंबर को लांच होगी Royal Enfield की ये दो नई बाइक्स, जानें खूबियां

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) Royal Enfield के चाहने वाले दुनियाभर में है। इस बीच कंपनी की नई बाईक का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, कंपनी ने अपनी दो नई बाईक्स Interceptor 650 और Continental GT 650 को 14 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। रॉयल एनफील्ड ने


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) Royal Enfield के चाहने वाले दुनियाभर में है। इस बीच कंपनी की नई बाईक का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, कंपनी ने अपनी दो नई बाईक्स Interceptor 650 और Continental GT 650 को 14 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। रॉयल एनफील्ड ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट करके दी है।

आपको बता दें कि इंटरसेप्टर 650 को लंबी दूरी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वहीं, कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 कैफे रेसर बाइक है। इंटरसेप्टर 650 में 13.7 लीटर का फ्यूल टैंक है, जबकि कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में इससे थोड़ा छोटा 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी ने इंटरसेप्टर में 804mm ऊंची सीट दी है, जबकि कॉन्टिनेन्टल में 789mm की सीट दी है।

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 का वजन 198 किलोग्राम और कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 का वजन 202 किलोग्राम की है। दोनों बाइक्स में 648cc, ऑइलकूल्ड, पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,100rpm पर 47bhp की पावर और 4,000rpm पर 52Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से लैस है।

खरीदने के तुरंत बाद कचरे में फेंक दी ढाई लाख की बुलेट, जानिए वजह

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे