उत्तराखंड | नहाते समय मंदिकिनी नदी में डूबा युवक, लापता

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

उत्तराखंड | नहाते समय मंदिकिनी नदी में डूबा युवक, लापता

रुद्रप्रयाग(उत्तराखंड पोस्ट) अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग के बीच में मंदाकिनी नदी में नहाते समय सोमवार की शाम को एक युवक तेज बहाव में डूब गया। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ युवक को खोजने के लिए अभियान चलाए हुए है। जानकारी के मुताबिक सौड़ फलाती गांव निवासी बलवंत सिंह (30 वर्ष)


उत्तराखंड | नहाते समय मंदिकिनी नदी में डूबा युवक, लापता

रुद्रप्रयाग(उत्तराखंड पोस्ट) अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग के बीच में मंदाकिनी नदी में नहाते समय सोमवार की शाम को एक युवक तेज बहाव में डूब गया। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ युवक को खोजने के लिए अभियान चलाए हुए है।

जानकारी के मुताबिक सौड़ फलाती गांव निवासी बलवंत सिंह (30 वर्ष) पुत्र रणजीत सिंह गांव के ही अपने दो साथी अर्जुन सिंह व यशवंत सिंह के साथ गंगतल महादेव मंदिर के सामने सौड़ फलाती झूला पुल के नीचे तीनों नदी में नहा रहे थे। इस दौरान अचानक बलवंत सिंह का पैर नदी की तेज बहाव में फिसल गया।उत्तराखंड | नहाते समय मंदिकिनी नदी में डूबा युवक, लापता

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ खोजबीन में जुटी। करीब आधी रात तक सर्च अभियान चलाया गया। अंधेरा होने पर खोजबीन कार्य रात को रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह पुलिस बल ने फिर से सर्च अभियान चलाया, लेकिन काफी खोज के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे