भाजपा में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ,बोलीं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी

  1. Home
  2. Country

भाजपा में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ,बोलीं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट)साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बुधवार को साध्वी प्रज्ञा ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ले ली है। बताया जा रहा है कि अब भोपाल सीट से उनका चुनाव लड़ना तकरीबन तय है। साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने औपचारिक रूप से बीजेपी की


भाजपा में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ,बोलीं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट)साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बुधवार को साध्वी प्रज्ञा ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ले ली है। बताया जा रहा है कि अब भोपाल सीट से उनका चुनाव लड़ना तकरीबन तय है।

साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ले ली है। मैं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से होगा।

भोपाल बीजेपी दफ्तर में साध्वी प्रज्ञा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रामलाल और प्रभात झा के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक चर्चा हुईभाजपा में शामिल हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ,बोलीं चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी

साध्वी प्रज्ञा पहली बार तब चर्चा में आईं, जब वर्ष 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वे 9 वर्षों तक जेल में रहीं। हाल ही में वे दोषमुक्त हुई हैं।

.हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे