काला हिरण शिकार मामला | सलमान खान को 5 साल की सजा, अन्य सभी आरोपी बरी

  1. Home
  2. Entertainment

काला हिरण शिकार मामला | सलमान खान को 5 साल की सजा, अन्य सभी आरोपी बरी

जोधपुर (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने गुरुवार को सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा का एलान कर दिया, जिसके बाद सलमान खान को हिरासत में लेकर जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। सलमान को जैसे ही सजा का एलान हुआ, उनकी दोनों बहनें अर्पिता और अलवीरा


काला हिरण शिकार मामला | सलमान खान को 5 साल की सजा, अन्य सभी आरोपी बरी

जोधपुर (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने गुरुवार को सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा का एलान कर दिया, जिसके बाद सलमान खान को हिरासत में लेकर जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

सलमान को जैसे ही सजा का एलान हुआ, उनकी दोनों बहनें अर्पिता और अलवीरा बुरी तरह रो पड़ीं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने सलमान की सजा पर फैसला सुनाया।

सलमान को सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट के बाहर मौजूद बिश्‍नोई समाज के लोगों ने अभिनेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, सलमान के समर्थकों ने भी उनके पक्ष में नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को वहां से हटाया।

वाइल्‍ड लाइफ प्रोटेक्‍शन एक्‍ट के तहत सलमान को दोषी पाया गया। सलमान खान पर अदालत ने 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने इस मामले में अन्‍य आरोपियों को बरी कर दिया गया।

जोधपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने वर्ष 1998 में हुई इस घटना के संबंध में बीते 28 मार्च को मामले की सुनवाई पूरी हो जाने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

क्या है पूरा मामला ? | सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और जोधपुर निवासी दुष्यंत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 1 और 2 अक्टूबर 1998 को जोधपुर में देर रात लूणी थाना इलाके के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था। मामले में पेश किए गए गवाहों ने कोर्ट को बताया था कि सलमान खान ने हिरणों का शिकार किया तो उस समय ये सभी आरोपी जिप्सी गाड़ी में सवार थे। उन्होंने बताया कि जिप्सी में मौजूद सभी सितारों ने सलमान को शिकार करने के लिए उकसाया था, जिसके बाद गोली की आवाज सुनकर सभी गांववाले वहां एकत्र हो गए थे। गांव वालों के आने के बाद सलमान वहां से गाड़ी लेकर भाग गए थे और दोनों हिरण वहीं पड़े थे।

काला हिरण शिकार मामला | सलमान खान को 5 साल की सजा, अन्य सभी आरोपी बरी

इस मामले में सलमान के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण की धारा 9/51 में आरोप लगाए गए है। वहीं सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली व दुष्यंतसिंह के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण की धारा 9/52 और आईपीसी की धारा 149 के तहत आरोप लगाए गए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे